ब्रिटिश नीलाम घर क्रिस्टी ने गुरुवार
को अपने इतिहास में पहली बार भारत में नीलामी की। यह सूचना स्थानीय आम
सूचना साधनों द्वारा दी गयी। नीलामी में शामिल की गयी सबसे महंगी चीज़
भारतीय अमूर्त चित्रकार वासुदेव गायतोंडे द्वारा बनायी गयी एक शीर्षकहीन
तसवीर रही जो करीब 33 लाख डालर में बिक गयी। नीलामी मुंबई में हुई।
 |
vasudev gaytonde |
 |
Vasudeo-Gaitonde-Untitled-Sothebys |
ग्रहक का नाम नहीं बताया गया। नीलाम की गयी
दूसरी सबसे महंगी चीज़ तैय्यब मेहता का चित्र है जो 27 लाख डालर में बिक
गया। इस नीलामी का विषय 20वीं सदी की भारतीय कला है। कुल मिलाकर उस में 83
कलाकृतियाँ पेश की गयीं जिन में पेंटिंगें, स्केच और मूर्तियाँ शामिल हैं।
उनमें रवीन्द्रनाथ टैगोर की कलाकृतियाँ भी शामिल हैं जिनको भारत की
राष्ट्रीय संपदा माना जाता है।
 |
tyeb_mehta_tayyab |
_ Alaknanda singh
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें