india लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
india लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026

patent on haldi....


America once gave a patent on haldi. Yes, the same haldi your mother puts on every cut.

In 1995 the US Patent Office gave the University of Mississippi Medical Center a patent for using turmeric powder to heal wounds. On paper, the idea now belonged to them.

Dr R A Mashelkar was heading CSIR in India then. His team decided to fight it. They dug out old Sanskrit texts and Indian medical papers showing we had used haldi on wounds for centuries.

On 13 August 1997 the US cancelled the patent. The whole fight cost India about 5 lakh rupees.

It was the first time a developing country got a US patent on its traditional knowledge cancelled. After that India built a digital library of old Ayurveda and Yoga texts so nobody abroad could do this again.

Next time you put haldi on a cut, remember someone had to go to America to prove it was ours.


मंगलवार, 8 जुलाई 2014

बताना जरूरी था... कि अदालत से ऊपर कोई नहीं

ये 21वीं सदी है। तमाम स्‍थापित परंपराएं-धारणाएं टूट रही हैं और बदलाव की ये हवा अपने पारंपरिक ढांचे में समयानुसार बदलाव भी करती जा रही है। हमारे देश में धर्म, समाज, संस्‍कृति और अधिकारों को लेकर नई सोच बन भी रही हैं और इन नई सुधारवादी सोचों के साथ बदलाव का हौसला भी दिख रहा है। आधुनिक काल में जहालत और ज़हानत में फ़र्क करना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है उससे जुड़ी भ्रांति फैलाने वाले रिवाजों को नये तरीके से खंगालने की। कल सुप्रीम कोर्ट ने शरीयत की हद और फतवों के तौर-तरीकों को लेकर अपने निर्णय में इसी बदलाव की अगुवाई की है। 
अभी तक सिर्फ खाप पंचायतों द्वारा स्‍थानीय स्‍तर दिये गये औरंगजेबी निर्णयों को लेकर बहस होती रही है जो हर दूसरे निर्णय में देश के कानून को अंगूठा दिखाती थीं, मगर अब शरियत की  तकरीरों को अपने अपने हिसाब और बेजां तरीकों से पेश करके मुस्‍लिम समाज में जो एक ऊहापोही स्‍थिति बना दी गई थी उसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कल साफ कर दिया है कि शरियत अदालतों को ऐसे व्यक्ति के खिलाफ फतवा या आदेश जारी करने से बाज आना चाहिए जो उसके समक्ष आया ही न हो। कोर्ट ने साफ कहा कि शरिया अदालतों को कानून की कोई मंजूरी प्राप्त नहीं है और ना ही उनका कोई कानूनी दर्जा है इसीलिए कानूनी अधिकारों, स्थिति और नैतिक कर्तव्यों को प्रभावित करने वाले फतवे पूरी तरह से अवैध हैं।
जस्टिस सी. के. प्रसाद और पी. सी. घोष की पीठ ने कहा कि कुछ मामलों में तो हद ही हो गई। दारुल कजा और दारुल निजाम जैसी शरिया अदालतों ने ऐसे आदेश दिए जिनके तहत मानवाधिकारों का सीधा सीधा उल्लंघन करते हुए बेगुनाह व्यक्तियों को ही सजा दी गई । कोर्ट ने मुज़फ्फ़रनगर की इमराना के मामले का उल्लेख किया जिसमें उसके बलात्कारी ससुर को ही उससे शादी करने का अजीबो-गरीब निर्णय सुनाया गया था। कोर्ट ने कहा कि यह फतवा एक पत्रकार के आग्रह पर दिया गया जो मामले में पूरी तरह से अजनबी था लेकिन फिर भी फतवा जारी कर दिया गया। इस तरीके से एक पीड़ित को ही सजा दे दी गई। कानून के शासन से शासित देश में ऐसे कार्य बर्दाश्त नहीं किए जा सकते। कोर्ट ने हिदायतन कहा कि दारुल कजा को इस बारे में सतर्क रहना चाहिए कि विवाद से अनजान या बाहरी व्यक्ति के कहने पर फतवा न दे। पीठ ने कहा कि फतवों को अदालत में चुनौती देने की जरूरत नहीं है, उन्हें नजरअंदाज कर देना चाहिए। यदि कोई उन्हें लागू करने की कोशिश करता है तो यह पूरी तरह से गैरकानूनी होगा। जस्टिस सी. के. प्रसाद और पी. सी. घोष की पीठ ने कहा कि इस्लाम सहित कोई भी धर्म बेगुनाहों को सजा की इजाजत नहीं देता। धर्म को पीड़ित के प्रति दयाविहीन नहीं होने दिया जा सकता, न ही किसी मत को अमानवीय शक्ति बनने की आज्ञा दी जा सकती है।
गौरतलब है कि कोर्ट द्वारा उक्‍त ऐतिहासिक निर्णय अधिवक्ता विश्व लोचन मदान द्वारा दायर की गई याचिका पर सुनाया गया है। याचिका में उन शरियत अदालतों की संवैधानिक वैधता पर सवाल उठाया गया था जो कि कथित तौर पर देश में न्यायिक प्रणाली के समानांतर चलती हैं। याचिका में इन अदालतों को बंद कराने की मांग भी की गई थी लेकिन कोर्ट ने इन अदालतों को 'बंद करने'  का आग्रह खारिज कर दिया ।
शरियत, कानून और फतवों व मौलानाओं के माध्‍यम से नित नये भय पूरे मुस्‍लिम समाज को  दिखाये जाते रहे हैं जबकि स्‍वयं इस्‍लामी विद्वान भी यह मानते हैं कि आज शरिया अदालतें भ्रष्‍टाचार से मुक्‍त नहीं हैं और उनके निर्णयों में पक्षपात आसानी से देखा जा सकता है। कुछ मौलानाओं का कोर्ट के निर्णय पर यह कहना कि शरिया अदालतें मजलूमों और गरीबों  की मदद करती हैं, खुद को सही साबित करने की कोशिशभर करना है। हकीकत तो ये है कि शरियत के नाम पर जहालत को बढ़ावा दिया जाता रहा है ताकि कोई भी शख्‍स इन अदालतों और शरियाई कानूनों को लेकर सवाल जवाब करने की हिम्‍मत ना कर सके।
शरियत के निर्णयों और फतवों के खिलाफ भी अपनी बात कहने का अगला पायदान जब कोर्ट ही होता है तो फिर क्‍यों इन समानानन्‍तर चलने वाली अदालतों को इतनी अहमियत दी जाती है कि वे मनमाने निर्णय सुनाकर लोगों में विश्‍वास की बजाय दहशत पैदा करने की वाइज़ बनती हैं। जमीयत उलेमा-ए-हिन्‍द के मौलाना महमूद मदनी अदालत के निर्णय पर खुशी तो जाहिर करते हैं मगर शरियत के निर्णय को देश की अदालत के समानान्‍तर मानने की बजाय उसे अदालतों के लिए एक मददगार ज़रिया के तौर पर देखते हैं । एक ऐसा ज़रिया जो समाज के छोटे-मोटे सामाजिक व पारिवारिक विवादों को अपने स्‍तर से निपटा देते हैं। हालांकि इसमें कोई बुराई नहीं है मगर जिस तरह खापें अपना निर्णय अंतिम मानती हैं और उनके निर्णय के खिलाफ जाने वाले को समाज की भारी प्रताड़ना या कभी-कभी तो जान देकर या लेकर कीमत चुकाई जाती है । शरिया के निर्णयों में भी ऐसी ही हिमाकतें हो रही हैं, इमराना मामला भी तो ऐसा ही था जिसमें शरियाई हुक्‍म के मुताबिक बेचारी इमराना अपने पति को पति नहीं मान सकती थी और बलात्‍कार करने वाले को ही पति मानने के लिए उसे बाध्‍य किया गया ।
फतवों को जारी करने की बावत लगभग सफाई के अंदाज़ में आल इंडिया पर्सनल ला बोर्ड का कहना है कि फतवा बाध्यकारी नहीं होता और यह मुफ्ती का विचार/सलाह या मध्यस्थीकरण मात्र होता है, जो तभी दिया जाता है जब प्रभावी पक्ष उसके पास आता है। उसके पास उसे लागू कराने का कोई अधिकार या प्राधिकार नहीं होता। यदि किसी फतवे को संबंधित व्यक्ति की मर्जी के खिलाफ लागू करने का प्रयास किया जाता है तो वह उसके खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटा सकता है।
अब एक सवाल पर्सनल लॉ बोर्ड से भी है कि फतवों से संबंधित यदि उनकी बात सही है फिर तो शरियाई अदालतों की जरूरत ही नहीं रह जाती। फिर शरियत के नाम पर गाहेबगाहे फतवों को जारी करने की जहमत उठाने का मतलब क्‍या है। क्‍या इसीलिए कि देश को मुगलकालीन व्‍यवस्‍थाओं से वाकिफ़ कराया जाता रहे, जहां जान के बदले जान तो आंख के बदले आंख लेने की सजा तजवीज की जाती थी। आखिर ये सारा प्रपंच क्‍यों?
बहरहाल, शीर्ष न्यायालय ने सोमवार को दिए फैसले में कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि ऐसी अदालतों का कोई भी कानूनी दर्जा हासिल नहीं है। इनसे आया फतवा कोई फैसला नहीं है, न ही यह राज्य की कानूनी प्रणाली का हिस्सा है और न इसे कानून की स्वीकृति प्राप्त है। मुगल और ब्रिटिश काल में इनकी मान्यता होगी, लेकिन आजादी के बाद भारतीय संविधान में इनकी कोई जगह नहीं है। कम से कम इस निर्णय के बाद आशा की जानी चाहिए कि औरतों व मजलूमों की बावत सोया रहने वाला मुस्‍लिम समाज अब अपने मौलिक अधिकारों के लिए सजग होगा।
जाहिर है आज तक जो लोग समाज को अपनी उंगलियों पर नचाते आये हैं, उनके लिए भी सर्वोच्‍च अदालत ने चिंतन करने का एक अच्‍छा मौका दिया है ।
-अलकनंदा सिंह

गुरुवार, 12 जून 2014

कबीर: सूने घर का पाहुना

आज कबीर जयंती पर विशेष :
तमाम रस्‍मो-रिवाजों को ताक पर रखकर ईश्‍वर को भजने की एक नई और अनोखी परिभाषा  गढ़ने वाले सूफी संत कबीर की जयंती एक बार फिर आ गई । तारीख की मोहताज कबीर जयंती और कुछ सीख दे न दे पर इतना जरूर बताती है कि कैसे एक अनपढ़, अनगढ़ से व्‍यक्‍ति ने पूरे विश्‍व को महज सूत की गांठें सुलझाते सुलझाते और उन्‍हें बुनते हुए यह बता दिया कि ईश्‍वर को पाने के लिए उनकी सभी  विचारधाराओं और उपासना के तरीकों पर हुई बहसों का कोई  खास मतलब नहीं। इन ढकोसलों से यदि ईश्‍वर को पाने की बात तो दूर उसके होने को महसूस भी  किया जा सकता तो देश में  आदिकाल से आज तक लाखों लोग यूं तमाम आश्रमों की खाक न छान रहे होते।
कबीर कहते भी हैं -
कबीर प्रेम  न चाखिया, चाखि ना लिया साव, सूने घर का पाहुना,ज्यों आवे त्यों जाव।
सभी धर्मों के बड़े-बड़े महापंडितों को ये सोचने समझने में जहां अपने धर्मग्रंथों को खंगालना पड़ता था, शास्‍त्रार्थ करना पड़ता था कि ईश्‍वर आखिर है क्‍या, वो कहां मिलता है, उसका  क्‍या स्‍वरूप है, वह दिखता कैसा है, वह आयेगा कैसे... वहीं  कबीर बड़ी सहजता से अपने मैं को व्‍याख्‍यायित करते हुए साधारण सी भाषा में बताते हैं  कि मेरा मन तो ''सूने घर का पाहुना'' ...है जहां किसी के न तो आने पर कोई बंधन है और ना जाने पर कोई रोक लगी है। ये शून्‍य है जिसमें जैसे चाहो, वैसे ईश्‍वर को स्‍थान दे दो।
कबीर की दृष्‍टि में 'सूना घर' यानि मन एकदम सूना है, खाली है, निर्विकार है, निश्‍छल है परंतु निराश नहीं है, बल्‍कि  निर्गुण का स्‍वागत को मन खाली बैठा है। मन इतना सूना है  कि जहां कोई निषेध नहीं और ना ही कोई आमंत्रण देने वाला है। स्‍व को जानने व समझने और उससे रूबरू होने का इतना  सहज तरीका तो केवल कबीर ही ढूढ़ पाये और शास्‍त्रों के ज्ञाता  महापंडितों को बता भी गये कि जो कुछ है ''स्‍व'' ही है। जिसे आना है... आये, जिसे जाना है... जाये, घर एकदम खाली है। जहां होने को तो 'स्‍व'  मौजूद है मगर नहीं होने को उसका विचार तक नहीं है आसपास, एकदम अविरल धारा की भांति...अनंत में समाते चले जाने की ओर...।
एक जुलाहे ने सूत की गिरहें खोलते खोलते मन की...  आत्‍मा की और ईश्‍वर प्राप्‍ति की जितनी गिरहें थीं, सब खोलकर रख दीं,वह भी इतनी सरलता के साथ कि ईश्‍वर  को महसूस करने के लिए किसी भी बाहरी वस्‍तु या व्‍यक्‍ति की जरूरत नहीं, बस स्‍वयं को जान लेना इसकी पहली तथा आखिरी जरूरत है।  भक्‍तिकाल के सूफीयाना समय में कबीर ने कपड़े बुनने के संग ईश्‍वर पाने की उत्‍कट आकांक्षा को जिस तरह बुना और उसका सरलीकरण किया, वह तामझामों वाले मठाधीशों के वजूद पर  और उनके तौरतरीकों पर प्रश्‍नचिन्‍ह लगाता है। कबीर ने बार बार कहा कि बाहर खोजने से कुछ नहीं मिलेगा...अपने भीतर झांको । ये सिर्फ संभव है स्‍वयं के शून्‍य बनते चले जाने से। प्रेम गली अति सांकरी, जामे दो ना समाय... सच ही तो है। जब साधारण जीवन में हम देखें तो प्रेम होते ही कोई भी दो व्‍यक्‍तित्‍व एक ही बन जाते है, परस्‍पर आत्‍मसात हो जाते हैं।
उस परम प्रेम के उदय का अर्थ ही ये है कि पूरी रूप-रेखा मिटा दो। ना नाम बचे ना ठिकाना । खुद को मिटा देने का अर्थ ही कबीर हो जाना है ।
परमात्मा को पाने के लिए  कबीर हो जाना जरूरी भी है क्‍योंकि जब तक ' मैं ' है, घर सूना नहीं है तो किसी भी पाहुना (मेहमान) के आने पर हलचल होगी ही, ऐसे में  परमात्‍मा को देखना संभव नहीं हो पायेगा । बाधा गिरानी है स्‍वत: ही, और जब गिर  जाती है तो तुम्हारी आंखें निर्मल हो कर खुलती हैं बिना किसी भाव के कि मैं हूं। तुम बिलकुल 'ना-कुछ' की तरह होते हो। एक शून्य ! उस शून्य में तत्क्षण वह प्रवेश कर जाता है। जैसे ही  शून्य हुए, वह अतिथि आ जाता है। जब तक तुम अपने से भरे हो, तुम उसे चूकते रहोगे। जिस दिन तुम खाली होओगे, वह तुम्हें भर देता है।
कबीर की जयंती के बहाने एक अनपढ़ व अनगढ़ संत परजितनी श्रद्धा अचानक लोगों की फूट पड़ी है और उसकी धारा अपना प्रवाह तेज करती जा रही है, उन्‍हें लेकर शोध हो रहे हैं,उनके निर्गुण ज्ञान पर अपने अपने मत रखे जा रहे हैं, वह पर्याप्‍त नहीं है क्‍योंकि कबीर होना और कबीर को व्‍याख्‍यायित करना दो अलग अलग बातें हैं । व्‍याख्‍यायित भी वही कर रहे हैं जो कबीर के शब्‍दों को पकड़ कर लटके हुए हैं जिन्‍होंने 'स्‍व' को ढूढ़ने का कोई यत्‍न नहीं किया, ना जानते हैं स्‍व  को और ना ही जानने की इच्‍छा है। यानि सबकुछ बस खानापूरी ही हो रही है। शब्‍दों से खेला जा रहा है,बस ।
नि:संदेह भक्‍ति के इस आडंबरपूर्ण युग में कबीर को समझना तथा उनका अनुसरण करना बहुत जरूरी हो गया है परंतु सवाल यह है कि क्‍या उसके लिए एक अदद जयंती काफी है और क्‍या मात्र कबीर के चंद दोहों को रट लेने भर से हम उनके उस संदेश को पा सकते हैं जिसका महत्‍व करीब 500 साल पहले भी था और आज भी है।
बेहतर होगा कि आज के इस दौर में कबीर पर शोध करने की बजाय उन्‍हें समझने की कोशिश करें, ठीक वैसे जैसे कबीर का अपना जीवन था। बिना बनावट का और बिना दिखावट का। सरल, सहज और सात्‍विक।
- अलकनंदा सिंह