शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2017

हम भी आदि शंकराचार्य की भांति कह सकते हैं शिवोहम् ...शिवोहम् ...शिवोहम्


आज शिवचतुर्दशी=शिवरात्रि=शिवविवाह का दिन=शिव महिमा के चौतरफा गायन का दिन है, आज ही  से ब्रज में बरसाना की प्रसिद्ध लठामार होली की पहली चौपाई उठेगी जिसे लाड़ली महल से निकाल कर  रंगीली गली के शिव मंदिर तक लाया जाएगा और होली का जो जोर बसंत पंचमी से शुरू हुआ था वह  अपने चरम की ओर बढ़ता जाएगा।

कोयम्बटूर में आज ही ईशा फाउंडेशन के ईशा योग केंद्र द्वारा स्‍थापित की जा रही एक विशालकाय  शिव प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

हमेशा की तरह इन प्रसिद्ध मंदिरों के उत्‍सव और शिव भजनों के कोलाहल में जिस शिव तत्‍व को  अनदेखा किया जाएगा, वह किस तरह हमें प्राप्‍त हो सकता है, इस पर शायद ही कोई चर्चा होगी। ईशा  फाउंडेशन के सद्गुरू कहते हैं कि आदि योगी शिव ने मानवता को आत्‍मरूपांतरण की 112 विधियां भेंट  कीं, इसी के सम्‍मान में आदियोगी के 112 फुट ऊंचे दिव्‍य चेहरे को प्रतिष्‍ठित किया जाएगा।

कितना बचकाना है ये विचार। मेरे ख्‍याल से तो यह सिर्फ उसी राह को आगे बढ़ाने करने का ज़रिया है  जिसके तहत लोग ''ईश्‍वर को इंगित करने वाली उंगली ही पकड़ कर बैठ जाते हैं और उसे ईश्‍वर  समझ लेते हैं, जिसकी ओर उंगली उठाकर ''गुरू'' उसे बतौर ईश्‍वर प्रतिष्‍ठापित करते हैं और इस तरह  अनुयायियों की एक लंबी चौड़ी फौज खड़ी हो जाती है। गाहे-बगाहे सनातन धर्म की रक्षा की बातें या यूं  कहें कि प्रोपेगंडा किया जाता है ताकि धर्म का असली स्‍वरूप इन उंगली पकड़ने वालों की समझ में  कैसे भी ना आने पाए। फिर किसके कितने अनुयायी, किसके कितने मंदिर- मठ, किसके कितने ''5  स्‍टार भक्‍त'' और किसका कितना बाहुबल, कितनी संपत्‍ति आदि तो प्रतिस्‍पर्द्धा में होता ही है।

ऐसे में ''शिव'' और ''शिव तत्‍व'' का अध्‍ययन कौन करेगा, निश्‍चित ही कोई नहीं। शिव योगी थे तो  उस योग का मूल तत्‍व ''स्‍वयं पर नियंत्रण'', सर्वप्रथम इन मंदिर-मठ-गुरुओं के सानिध्‍य में नहीं बल्‍कि  ''स्‍वयं को स्‍वयं के द्वारा ही'' जानकर हो सकता है। प्रतिमाओं की स्‍थापना से हो सकता है कि आंखें  आश्‍चर्य से फटी की फटी रह जायें, हम कौतूहलवश ये तो कह सकते हैं कि ओह, कितनी विशाल है,  किस तरह बनाई गई होगी, कितना धन व्‍यय हुआ होगा परंतु इसे देखकर शिवतत्‍व पाने
की कामना नहीं जागेगी। कदापि नहीं।

आस्‍थाओं के बाजार के बीच शिव को समझने और हृदय के तल तक उतारने के लिए आदि गुरू  शंकराचार्य का उदाहरण देना चाहूंगी जो आज धर्म, गुरुओं और उनकी उंगली पकड़ने वालों के लिए  बिल्‍कुल सही बैठती है-

''आदि गुरू शंकराचार्य की जब अपने गुरु से प्रथम भेंट हुई तो उनके गुरु ने बालक शंकर से उनका  परिचय मांगा। बालक शंकर ने अपना परिचय किस रूप में दिया ये जानना ही एक सुखद अनुभूति बन  जाता है…

यह परिचय ‘निर्वाण-षटकम्’ के नाम से प्रसिद्ध हुआ

मनो बुद्धि अहंकार चित्तानि नाहं
न च श्रोत्र जिव्हे न च घ्राण नेत्रे |
न च व्योम भूमि न तेजो न वायु:
चिदानंद रूपः शिवोहम शिवोहम ||1||

अर्थात्

मैं मन, बुद्धि, अहंकार और स्मृति नहीं हूँ, न मैं कान, जिह्वा, नाक और आँख हूँ। न मैं आकाश,  भूमि, तेज और वायु ही हूँ, मैं चैतन्य रूप हूँ, आनंद हूँ, शिव हूँ, शिव हूँ…।
अब आप ही बताइये कि शिव के किस रूप को पाने के लिए हम इतने लालायित रहते हैं, जो हमारे  भीतर घुला हुआ है उसे हम विलग करके कैसे देख सकते हैं। और जो ऐसा देखने का प्रयास करते हैं  वह कोरा नाटक है क्‍योंकि शिव तो हमारे भीतर हर श्‍वास-नि:श्‍वास में है। प्रतिमाओं- मंदिरों-  मठों-सिद्धपीठों में ही यदि शिव विराजते तो ना तो शंकराचार्य होते और ना ही कबीर और सूर को  शायद ही कभी ब्रह्म का ज्ञान होता।

जहां तक बात है शिवचौदस पर लोक के मनोरंजन की तो जब मन आल्‍हादित होगा...प्रफुल्‍लित होगा...
तो ईश्‍वर तक उतनी ही सहजता से जा मिलेगा...शिव को भोला भंडारी इसीलिए तो कहा गया है कि  वो नाचना चाहता है तो नटराज बन जाता है गाना चाहता है तो विशिष्‍ट रागों का निर्माण करता  है...और प्रेमी ऐसा कि सती के विरह में संपूर्ण ब्रहमांड को उथलपुथल कर देता है और जब वह योग  साधना में रत होता है तो 112 विधियों को प्रतिपादित कर देता है...। हम लोक में सहज रहकर भी  शिव को अपने ''भोलेपन'' से पा सकते हैं।

स्‍वयं के ''शिव'' बनने की प्रक्रिया स्‍वयं को मिटाकर आती है, ''शिव तत्‍व'' को पाने की लालसा नहीं,  अनुभूति जाग्रत करनी होगी तभी शिव दर्शन हो सकता है और हम भी आदि शंकराचार्य की भांति कह  सकते हैं शिवोहम् ...शिवोहम् ...शिवोहम् ।

- अलकनंदा सिंह

गुरुवार, 23 फ़रवरी 2017

NASA opportunity: धरती के आकार वाले सात नए ग्रहों का पता लगा, इन सभी ग्रहों पर पानी मिलने की पूरी संभावना

NASA  ने आज एक ऐसी खुशखबरी दी है  जिससे पूरा अंतरिक्ष  शोध  जगत खुश  है और अपने अपने दलों  के साथ शोध  की दशा और दिशा नए  सिरे से तय करने में लग गया है। जी हां, धरती के आकार के सात ग्रहों का पता लगाया है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. अमरीकी स्पेस एजेंसी NASA के वैज्ञानिकों ने एक तारे के इर्द-गिर्द
मिले इन सभी सात ग्रहों की सतह पर, इनकी दूसरी विशेषताओं के कारण पानी मिलने की पूरी संभावना जताई है.
जैसा नासा ने कहा  

NASA's Spitzer Space Telescope has revealed the first known system of seven Earth-size planets around a single star. Three of these planets are firmly located in the habitable zone, the area around the parent star where a rocky planet is most likely to have liquid water.
The discovery sets a new record for greatest number of habitable-zone planets found around a single star outside our solar system. All of these seven planets could have liquid water – key to life as we know it – under the right atmospheric conditions, but the chances are highest with the three in the habitable zone.
“This discovery could be a significant piece in the puzzle of finding habitable environments, places that are conducive to life,” said Thomas Zurbuchen, associate administrator of the agency’s Science Mission Directorate in Washington. “Answering the question ‘are we alone’ is a top science priority and finding so many planets like these for the first time in the habitable zone is a remarkable step forward toward that goal.”


माना जा रहा है कि इनमें से तीन ग्रह पर जीवन की संभावना है और ये “बसने लायक” हैं.
ये सातों ग्रह ट्रैप्पिस्ट-1 नाम के तारे के इर्द-गिर्द मौजूद हैं. यह तारा धरती से 40 प्रकाश वर्ष दूर है. यह आकार में छोटा और और ठंडा तारा है.



नेचर पत्रिका में बताया है कि नासा के स्पलिट्जर स्पेस दूरबीन और सतह से जुड़े कुछ वेधशालाओं की मदद से इन ग्रहों को खोजा गया है.
बेल्जियम यूनिवर्सिटी ऑफ लेज के जाने माने लेखक माइकल गिल्लन का कहना है, “ये सारे ग्रह एक दूसरे के करीब हैं. साथ ही ये सातों ग्रह अपने तारे से काफी नजदीक स्थित हैं. इनकी स्थिति बृहस्पति के आसपास मौजूद चंद्रमाओं से काफी मिलती है.”
माइकल के मुताबिक़, “तारा इतना ठंडा और आकार में इतना छोटा है कि माना जा रहा है कि सातों ग्रह का तापमान समशीतोष्ण है. इसका ये अर्थ है कि वहां लिक्विड वाटर हो सकता है. और संभव है कि वहां की सतह पर जीवन संभव हो सके.”
ट्रैप्पिस्ट-1 के तीन ग्रह परिभाषा के अनुसार पारंपरिक आवासीय क्षेत्र में है. यहां की सतह पर पर्याप्त वायुमंडलीय दबाव के कारण पानी हो सकता है.
बीबीसी के विज्ञान संपादक डेविड शुकमैन बताते हैं कि नई खोज के बारे में वैज्ञानिक केवल इसलिए उत्साहित नहीं है कि ये ग्रह धरती के आकार के हैं, बल्कि ट्रैप्पिस्ट-1 बेहद छोटा और धुंधला तारा है. इसका मतलब ये है कि दूरबीन को ग्रहों का अध्ययन करने में उतनी परेशानी नहीं हुई जितनी उन्हें इससे अधिक चमकीले तारों का अध्ययन करते समय होती है.
इससे अब बहुत दूर स्थित इस दुनिया और उनके वायुमंडल के बारे में शोध करने के कई नए अवसर पैदा हुए हैं.
शोध का अगला चरण शुरू हो चुका है. इसमें वैज्ञानिकों ने ऑक्सीजन और मिथेन जैसे महत्वपूर्ण गैसों की खोज कर रहे हैं. इससे ग्रहों की सतह पर हो रही हलचल और बदलाव के बारे में साक्ष्य मिल सकते हैं. 

प्रस्‍तुति: अलकनंदा सिंह

शनिवार, 18 फ़रवरी 2017

जिन्‍हें हम परदे के पीछे से संचालन का भार देते हैं उनके प्रयासों को खुले मन से स्‍वीकार करने में अब भी हिचक क्‍यों

आज  स्‍टोरीपिक वेबसाइट  पर इसरो  की  महिला  वैज्ञानिकों पर एक स्‍टोरी आई  है '' 8 Hardworking ISRO Women Scientists Who Are Breaking The Space Ceilings With Their Work'' , बहुत  प्रभावित  करने  के  साथ  साथ विचलित  भी  करती  है ये  जानकारी,  कि जिन्‍हें  हम  परदे  के  पीछे से संचालन  का  भार  देते  हैं उनके प्रयासों  को खुले  मन  से  स्‍वीकार  करने  में  अब  भी  हिचक क्‍यों है।
आप  भी पढ़िए इस  स्‍टोरी  को ताकि मंगलयान  मिशन  और 104 सेटेलाइट लांचिंग तक के रिकॉर्ड्स के पीछे लगी मेहनतकश महिलाओं पर गर्व  कर  सकें और उस 80 प्रतिशत उन  महिलाओं  को  आगे ला सकें जो आज भी घुट घुटकर जीने को बाध्‍य हैं।

8 Hardworking ISRO Women Scientists Who Are Breaking The Space Ceilings With Their Work - Vinay Devnath

 

Behind every successful man, there is a woman.
Let’s just tweak it a little bit.
“Behind every successful space mission in India, there are a thousand woman scientists.”
India has successfully launched satellites into space, put an orbiter around the Moon and Mars. That too with a frugality even the developed nations admire.
But behind the scenes, away from the public eye, quiet, unassuming and positively brilliant women spearhead many important missions of the Indian Space Research Organisation. These women have not only broken the glass ceilings but have not even thought of the sky as their limit – quite literally.
They are passionate, strong and independent women of science that look like our neighborhood aunties, but pack a scientific punch that would impress the likes of Tony Stark and Elon Musk. Today, let’s take a look at the women in ISRO.

1. Ritu Karidhal, mother of two worked on most weekends, brainstorming with ISRO engineers


As a kid, Mrs. Ritu Karidhal used to wonder why the moon becomes bigger and smaller. She also wondered what lay in the dark side of the moon.
And decades later, she became the Deputy Operations Director of the Mars Orbiter Mission. After reading each and everything related to space science as a kid, she now heads one of the most well-known missions of ISRO.
Fact Source

2. Moumita Dutta – read about the Chandrayaan mission as a student, now works as a Project Manager for the Mars Mission


She is the project manager for payloads for the Mars Mission. She completed her M. Tech in Applied Physics from the University of Kolkata.
Today, she leads a team to make indigenious progress in optical sciences as a part of ‘Make in India’ initiative.
“The entire mission has 20% of women scientists deeply involved in the Mars Mission”
Fact Source

3. Nandini Harinath – her first job was at ISRO and 20 years later there is no looking back


She became inspired to study science after she saw the Star Trek series. Coming from a family of teachers and engineers, she was naturally drawn to science and technology.
Today as a Deputy Director, she feels proud to see the Mars Orbiter Mission on the new 2000 rupee notes. She works extremely hard, and despite having children, she did not go home for days just before the launch.
That’s called commitment.
Fact Source

4. Anuradha TK – As a Geosat Programme Director, she is the senior-most woman officer at ISRO


She first thought about becoming a space scientist when she was just 9 years old. That was when Neil Armstrong first walked on the moon, and Mrs. Anuradha was hooked.
As the senior-most officer, she is the inspiration for every woman scientist working in ISRO. As a student, she loved the logical subjects as compared to the subjects in which she had to memorise everything. Today, she applies the same logical brain to head one of the most important departments in ISRO.
“Sometimes I say that I forget that I’m a woman here. You’re treated as an equal here.”
Fact Source

5. N Valarmathi – led the launch of India’s first indigenously developed the radar imaging satellite, the  RISAT-1


She was the second woman after T K Anuradha to head a satellite mission at ISRO. At 52, she has made her state of Tamil Nadu proud.
She is the first woman to head a mission that involves a remote sensing satellite.
Too cool.
Fact Source

6. Minal Sampath, worked 18 hours a day for the Mars Orbital Mission


She led a team of 500 scientists as a systems engineer at ISRO. For two years, she said goodbye to Sundays and even national holidays.
The sacrifice showed fruit when she was overjoyed with the success of the Mars Mission.
What’s next? She aims to become the first woman director to head a national space agency. A hardworking woman like that, fingers crossed!
Fact Source

7. Kriti Faujdar – computer scientist who works at the Master Control Facility, keeping satellites in their proper orbits


Kriti Faujdar is a part of the team that monitors the satellites and the other missions continuously. She is the person that makes the corrections if something goes wrong.
Her work shifts are erratic too. On some days she has a day shift and on some, it is from dusk to dawn. She is unfazed by this because she loves her job.
She wants to pursue MTech in the future to be a better scientist for ISRO in the future.
Fact Source

8. Tessy Thomas – the missile woman of India who headed the Agni IV and Agni V mission


Tessy Thomas technically works for the DRDO and not ISRO, but she deserves to be on this list. We could not leave her out.
It is her hard work and dedication that has brought India close to becoming a member of the exclusive club of countries with ICBMs (Inter Continental Ballistic Missiles). Because of her achievements, she is fondly called ‘Agniputri’ by the media.
Fact Source
Today, there are more than 16,000 women working for ISRO and the number is growing every day. It is easy to imagine ISRO completely comprised of men because all 7 heads have been men.
But the fact is that thousands of women work hard for our premier space agency.
For these women, even sky is not a limit.

 

  प्रस्‍तुति -अलकनंदा सिंह

 

 

गुरुवार, 16 फ़रवरी 2017

सुरेंद्र वर्मा को व्यास सम्मान

हिन्दी के साहित्यकार और नाटक लेखक सुरेंद्र वर्मा को वर्ष 2016 का व्यास सम्मान उनके 2010 में प्रकाशित उपन्यास के लिए दिया जायेगा।
केके बिड़ला फाउंडेशन द्वारा आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार, वर्ष 2016 का व्यास सम्मान हिन्दी के प्रख्यात लेखक सुरेंद्र वर्मा के उपन्यास ‘काटना शमी का वृक्ष : पद्मपखुरी की धार से’ को चुना गया है। इस उपन्यास का प्रकाशन वर्ष 2010 में हुआ था।
साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डा. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में हुई चयन समिति की बैठक में सुरेंद्र वर्मा के नाम का चयन किया गया। उन्हें बतौर सम्मान साढ़े तीन लाख रूपये प्रदान किए जायेंगे। इस पुरस्कार का आरंभ 1991 में किया गया था।
वर्मा को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और साहित्य अकादमी पुरस्कार मिल चुके है। वह लंबे समय तक राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से जुड़े रहे हैं।
सुरेन्‍द्र वर्मा के बारे में
सुरेन्द्र वर्मा का जन्म १९४१ में हुआ था,वे हिन्दी के प्रतिष्ठित साहित्यकार हैं। इनके द्वारा रचित एक उपन्यास ”मुझे चाँद चाहिए” के लिये उन्हें सन् 1996 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
सुरेन्‍द्र वर्मा का उपन्‍यास – मुझे चाँद चाहिए के बारे में 
कई दशकों से हिन्दी उपन्यास में छाये ठोस सन्नाटे को तोड़ने वाली कृति आपके हाथों में है, जिसे सुधी पाठकों ने भी हाथों-हाथ लिया है और मान्य आलोचकों ने भी !
शाहजहाँपुर के अभाव-जर्जर, पुरातनपंथी ब्राह्मण-परिवार में जन्मी वर्षा वशिष्ठ बी.ए. के पहले साल में अचानक एक नाटक में अभिनय करती है और उसके जीवन की दिशा बदल जाती है। आत्माभिव्यक्ति के संतोष की यह ललक उसे शाहजहाँनाबाद के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा तक लाती है, जहाँ कला-कुंड में धीरे-धीरे तपते हुए वह राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता प्रमाणित करती है और फिर उसके पास आता है एक कला फिल्म का प्रस्ताव !
आत्मान्वेषण और आत्मोपलब्धि की इस कंटक-यात्रा में एक ओर वर्षा अपने परिवार के तीखे विरोध से लहूलुहान होती है और दूसरी ओर आत्मसंशय, लोकापवाद और अपनी रचनात्मक प्रतिभा को मांजने-निखारने वाली दुरूह, काली प्रक्रिया से क्षत-विक्षत। पर उसकी कलात्मक आस्था उसे संघर्ष-पथ पर आगे बढ़ाती जाती है।
वस्तुतः यह कथा-कृति व्यक्ति और उसके कलाकार, परिवार, सहयोगी एवं परिवेश के बीच चलने वाले सनातन द्वंद्व की और कला तथा जीवन के पैने संघर्ष व अंतर्विरोधों की महागाथा है।
परंपरा और आधुनिकता की ज्वलनशील टकराहट से दीप्त रंगमंच एवं सिनेमा जैसे कला-क्षेत्रों का महाकाव्यीय सिंहावलोकन ! अपनी प्रखर संवेदना के लिए सर्वमान्य सिद्धहस्त कथाकार तथा प्रख्यात नाटककार की अभिनव उपलब्धि । – Legend News

सोमवार, 13 फ़रवरी 2017

इक तर्ज़-ए-तग़ाफ़ुल है सो वो उनको मुबारक...फ़ैज़ अहमद फ़ैज़

फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ के हस्‍ताक्षर



इक तर्ज़-ए-तग़ाफ़ुल है सो वो उनको मुबारक, 
इक अर्ज़-ए-तमन्ना है सो हम करते रहेंगे !!
-फ़ैज़ अहमद फ़ैज़

जब कोई शख्‍स अपनी मिट्टी से...वतन से...मोहब्‍बत से...बच्‍चों से...अलग कर दिया जाये और वह शायर हो तो अलफ़ाज खुदबखुद कलम से बाहर तैरने लगते हैं...और बहते हुए किन्‍हीं किनारों पर मौजूद लोगों को उन अहसासों में भिगो देते हैं जो इन्‍होंने अपने लिए जिए होते हैं।
आज यानि 13 फरवरी को ही आधुनिक उर्दू शायरी को एक नई ऊँचाई देने वाले फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ का जन्‍म हुआ था। साहिर लुधियानवी , क़ैफ़ी आज़मी और फ़िराक़ गोरखपुरी आदि उनके समकालीन शायर थे।

लियाकत खान के जब पाकिस्‍तान के वजीरे-आज़म थे तब उन्‍हें सरकार के तख़्तापलट की साजिश रचने के जुर्म में कैद कर लिया गया था। इस दौरान (१९५१‍ - १९५५) में लिखी गई उनकी कविताएँ बाद में बहुत लोकप्रिय हुईं और उन्हें "दस्त-ए-सबा (हवा का हाथ)" तथा "ज़िन्दान नामा (कारावास का ब्यौरा)" नाम से प्रकाशित किया गया।
इनमें जो सबसे अधिक लोकप्रिय हुई ,वह उस वक़्त के शासक के ख़िलाफ़ साहसिक लेकिन प्रेम रस में लिखी गई शायरी थी जिसको आज भी याद किया जाता है -

    बोल कि लब आज़ाद हैं तेरे
    बोल, ज़बाँ अब तक तेरी है
    तेरा सुतवाँ जिस्म है तेरा
    बोल कि जाँ अब तक तेरी है

    आईए हाथ उठाएँ हम भी
    हम जिन्हें रस्म-ए-दुआ याद नहीं
    हम जिन्हें सोज़-ए-मुहब्बत के सिवा
    कोई बुत कोई ख़ुदा याद नहीं

    लाओ, सुलगाओ कोई जोश-ए-ग़ज़ब का अंगार
    तैश की आतिश-ए-ज़र्रार कहाँ है लाओ
    वो दहकता हुआ गुलज़ार कहाँ है लाओ
    जिस में गर्मी भी है, हरकत भी, तवानाई भी
    हो न हो अपने क़बीले का भी कोई लश्कर
    मुन्तज़िर होगा अंधेरों के फ़ासिलों के उधर
    उनको शोलों के रजाज़ अपना पता तो देंगे
    ख़ैर हम तक वो न पहुंचे भी सदा तो देंगे
    दूर कितनी है अभी सुबह बता तो देंगे
    (क़ैद में अकेलेपन में लिखी हुई)

    निसार मैं तेरी गलियों के ऐ वतन
    के जहाँ चली है रस्म के कोई न सर उठा के चले
    गर कोई चाहने वाला तवाफ़ को निकले
    नज़र चुरा के चले, जिस्म-ओ-जाँ बचा के चले

    चंद रोज़ और मेरी जाँ, फ़क़त चंद ही रोज़
    ज़ुल्म की छाँव में दम लेने पर मजबूर है हम
    और कुछ देर सितम सह लें, तड़प लें, रो लें
    अपने अजदाद की मीरास हैं, माज़ूर हैं हम

    आज बाज़ार में पा-बेजौला चलो
    दस्त अफशां चलों, मस्त-ओ-रक़सां चलो
    ख़ाक़-बर-सर चलो, खूँ ब दामां चलो
    राह तकता है सब, शहर ए जानां चलो ।

...और इस तरह शायरी की एक अज़ीम शख्‍सियत फ़ैज अहमद फ़ैज हमारे दिलों को हमेशा अपने लफ़्जों से तरबतर करते रहेंगे।

- अलकनंदा सिंह


गुरुवार, 9 फ़रवरी 2017

जज साहब...सवाल उठना लाजिमी है

किसी भी समाज की प्रगति उसकी इस वैचारिक तरलता से  मापी जाती है कि वहां अभिव्‍यक्‍ति की आजादी और विचारों  की तरलता का प्रवाह कितना है। कुंद विचारों के साथ पूछे  गए सवाल या उन सवालों के जवाब अपने मनमाफिक  सुनने की आकांक्षा वैचारिक तरलता को बाधित करते हैं।  अदालतों के कुछ मापदंड आजकल इसी अवधारणा पर काम  करने लगे हैं।
आज अदालती चक्रव्‍यूह से कौन वाकिफ नहीं है, और इसी  चक्रव्‍यूह पर बनी फिल्‍म ''जॉली एलएलबी 2'' से बॉम्‍बे  हाईकोर्ट ने चार सीन सिर्फ इसलिए हटाने का आदेश दे दिया  कि वो अदालत की अवमानना करते हुए उनके कार्यपद्धति  पर ही सवाल उठा रहे थे। कला व साहित्‍य में अभिव्‍यक्‍ति  की आजादी क्‍या सिर्फ सड़कों पर नारे लगाने तक ही है,   क्‍या ये माध्‍यम हमारी कानूनी व अन्‍य नियामक संस्‍थाओं  को अपने भीतर झांकने का इशारा भी नहीं कर सकते।  फिल्‍म से सीन हटवा कर क्‍या बॉम्‍बे हाईकोर्ट उस जड़ता का  परिचय नहीं दे रहा जिसका प्रदर्शन आज तक सेंसर बोर्ड  करता आया है और कभी कहानी की मांग पर तो कभी  समाज में कड़वाहट फैलाने का भय दिखाकर इंडीविजुअल  सोच के तहत फिल्‍मों को सर्टिफिकेट्स देती रही हैं। यानि  सब-कुछ अपने मनमुताबिक हो तो भला, वरना अवमानना  के कोड़े से फिल्‍म को डब्‍बे में डाल देने का रास्‍ता तो है ही।
कौन नहीं जानता कि अवमानना के नाम पर सवाल पूछने  की इसी आजादी को छीन लेने के कारण आज स्‍वयं कुछ  जज भी अपारदर्शिता के इल्‍ज़ाम लगाने पर बाध्‍य हुए हैं।  अदालतों में व्‍याप्‍त भ्रष्‍टाचार सामने नहीं आ पा रहा जबकि  सब जानते हैं कि सच क्‍या है। फिल्‍म अगर सच दिखा रही  हैं तो उससे सबक लेते हुए सुधार की गुजाइशें खोजी जानी  चाहिए ना कि सवाल करने के मौलिक अधिकार को ही  अवमानना का भय दिखाकर ''चुप्‍प'' कर देना चाहिए। इससे  सवाल उठने बंद नहीं होंगे बल्‍कि ज्‍यादा शिद्दत के साथ  उठाए जाऐंगे।
समाज के विकास के लिए सवाल छलनी की तरह होते हैं,  हालांकि यह भी सत्‍य है कि सवाल पूछने वाले की मनोदशा  और उसके पूर्वाग्रह इसमें अहम रोल अदा करते हैं क्‍योंकि  नकारात्‍मक या किसी खास मकसद से किए गए सवालों का  जवाब मिल भी जाए तो संतुष्‍टि मिलना जरूरी नहीं मगर  जहां तक बात ''जॉली एलएलबी 2'' फिल्‍म की है तो इसके  प्रिक्‍वल जॉली एलएलबी में भी दिखाया गया है कि अदालतों  में किस प्रकार वकीलों को बेरोजगारी से बचने के लिए  दलाली तक करनी पड़ती है और अदालती चक्रव्‍यूह में फंसने  वालों को किन किन समस्‍याओं से रूबरू होना पड़ता है,  फिल्‍म में ''स्‍वविवेक'' के नाम पर जज वादी-प्रतिवादियों से  क्‍या-क्‍या नहीं कराते हैं। तो फिर आज जॉली एलएलबी 2  के सीन्‍स पर अदालत की अवमानना कैसे हुई। चेहरा  मोड़कर हकीकतों से मुंह छिपा लेना समस्‍याओं के समाधान  का जरिया नहीं हो सकता। इसके लिए समाज से उठ रहे  सवालों का जवाब तो अदालतों को ही तलाशना होगा। सीन  काटकर फिल्‍म तो रिलीज हो जाएगी मगर आमजन में  गहरे तक पैठ चुकी अदालतों में व्‍याप्‍त भ्रष्‍टाचार की  कहानियां जिन सवालों के साथ खड़ी हैं उनका जवाब कौन  देगा।
किसी भी समाज के विकास को पारदर्शी सवाल-जवाब होते  रहने चाहिए। सवाल उठना और उठाना जीवंतता की निशानी  हैं।

लाजिमी है कि यदि हम ज़िंदा समाज हैं तो सवाल उठायेंगे  ही और जवाब मिलने पर समाज व इसकी नियामक  संस्‍थाओं का संचालन, समाज में सकारात्‍मक सुधार लाएगा  बशर्ते अदालत अथवा कोई भी संस्‍था स्‍वस्‍थ सोच के साथ  ''सिर्फ अपनी'' नहीं पूरे समाज का हित सोचे।
निश्‍चित जानिए कि फिल्‍म से चार सीन हटावाने की बजाय  यदि अदालत उसमें उठाए गए सवालों पर गौर करती और  अपने यहां फैली भ्रष्‍ट व अराजक स्‍थितियों को दूर करने के  लिए कोई टिप्‍पणी करती तो इसका संदेश दूर तक जाता।

गुलज़ार साहब का एक शेर याद आ रहा है-

आंखों में जल रहा है क्‍यूं,
बुझता नहीं धुआं
उठता तो है घटा सा
बरसता नहीं धुआं


 ऐसा नहीं कि अदालतों के अंदर बैठे विद्वान व माननीय  न्‍यायाधीश, न्‍याय प्रक्रिया में पूरी तरह समा चुके भ्रष्‍टाचार  से वाकिफ नहीं हैं। वह भली प्रकार वाकिफ हैं किंतु उस पर  गौर नहीं करना चाहते। गौर इसलिए नहीं करना चाहते  क्‍योंकि वह अपनी निजी शख्‍सियत को ही न्‍याय की तराजू  मान चुके हैं। उनकी दृष्‍टि से देखें तो किसी जज की  व्‍यक्‍तिगत सोच को ही अंतिम सत्‍य मान लेना बेहतर है  अन्‍यथा कोई फिल्‍म हो या लचर कानून-व्‍यवस्‍था को दिखाने  वाला दूसरा माध्‍यम, सबके सब अदालती अवमानना के  दायरे में आते हैं। 

- अलकनंदा सिंह

मंगलवार, 7 फ़रवरी 2017

ICC ने बदले नियम, जो बहुत पहले हो जाना चाहिए था

इस बार जून में होने वाली Champions Trophy में वो होगा जो पहले कभी नहीं हुआ। जी हां, इस बार चैंपियंस ट्रॉफी में क्रिकेट के फैन्स को एक ऐसा नियम देखने को मिलेगा जो उन्होंने इस टूर्नामेंट में पहले कभी नहीं देखा। दुनिया में क्रिकेट को चलाने वाले आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर नियमों में बदलाव किया है।

इस साल ये टूर्नामेंट एक बार फिर से इंग्लैंड में खेला जाएगा। आईसीसी ने आगामी टूर्नामेंट्स में कई प्रमुख बदलाव किए जिनमें प्रमुख हैं -
1.  चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल में टाई की स्थिति में सुपर ओवर होगा। आईसीसी की दो दिनी बैठक में कई बदलावों को मंजूरी मिली। इसके तहत इस वर्ष होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार टाई की स्थिति में सेमीफाइनल और फाइनल में सुपर ओवर होगा।
2. अभी तक आईसीसी टूर्नामेंट्स में सुपर ओवर सिर्फ फाइनल मैच के लिए रहता था। इसके अलावा अन्य नॉकआउट मैचों में इसका उपयोग नहीं होता था।
3. अभी तक क्वार्टर फाइनल या सेमीफाइनल मैच यदि टाई हुआ तो ग्रुप में उपरी क्रम पर रहने वाली टीम को विजेता घोषित किया जाता था।
1999 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया और द. अफ्रीका के बीच एजबेस्टन में टाई हुए मैच के बाद इसी आधार पर ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंची थी। ऐसा इसलिए हुआ था क्योंकि ऑस्ट्रेलिया सुपर सिक्स चरण में द. अफ्रीका से आगे रहा था।
सुपर ओवर का आमतौर पर टी20 मैचों में टाई की स्थिति में उपयोग किया जाता रहा है लेकिन इसका कभी वन-डे में प्रयोग नहीं हुआ है।

आईसीसी ने इस बात की भी घोषणा की कि 2017 महिला विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल में भी जरूरत पड़ने पर सुपर ओवर का प्रयोग होगा।
आईसीसी का ये अहम फैसला इस बार की चैंपियंस ट्रॉफी को रोमांचक बना देगा। फिलहाल चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भारतीय टीम के पास है जिसे टीम इंडिया ने 2013 में अपने नाम किया था। इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय टीम ने मेजबान इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 5 रन से शिकस्त देकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।

डीआरएस को  लेकर  आईसीसी  का  महत्‍वपूर्ण  निर्णय 

आईसीसी ने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों टेस्ट, वनडे और ट्वंटी 20 में अब एकसमान अंपायर निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) के उपयोग को अपनी हरी झंडी दे दी है जो अक्टूबर माह से प्रभावी होगा।

पहली बार वेस्टइंडीज में 2018 में होने वाले आईसीसी ट्वंटी 20 महिला विश्वकप टूर्नामेंट में भी डीआरएस का उपयोग किया जाएगा जहां प्रत्येक टीम को एक समीक्षा का मौका दिया जाएगा। द्विपक्षीय सीरीज में भी आईसीसी ही डीआरएस का खर्चा वहन करेगी जिससे सदस्य बोर्डों पर वित्तीय बोझ कम होगा।

आईसीसी ने साफ किया है कि जो भी संस्थान डीआरएस तकनीक मुहैया करायेंगे उन्हें पहले मैसाचुसेट्स तकनीक संस्थान(एमआईटी) से पहले इसकी जांच और सहमति हासिल करना भी अनिवार्य होगा और उसके बाद ही मैचों में इसका उपयोग होगा। गत वर्ष डीआरएस में उपयोग की जाने वाली तकनीक हॉकआई, हॉट स्पाट, अल्ट्रा एज, रियल टाइम स्निको की भी एमआईटी में जांच कराई गयी थी।

डीआरएस का उपयोग अभी बड़े पैमाने पर नहीं होने की वजह इस तकनीक का खर्चीला होना भी है जिसके मद्देनजर अब आईसीसी ने इसका वित्तीय बोझ उठाने का फैसला भी किया है।

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने भी माना कि वैश्विक संस्था के लिये डीआरएस पर अधिक नियंत्रण जरूरी है।

द्विपक्षीय सीरीज में आमतौर पर घरेलू प्रसारणकर्ता ही डीआरएस के उपयोग के लिये खर्चा वहन करता है, और कुछ मामलों में घरेलू क्रिकेट बोर्ड भी इस खर्च में अपना कुछ योगदान देता है या पूरा खर्चा वहन करता है।

वैश्विक संस्था का यह निर्णय मुख्य रूप से डीआरएस के उपयोग को बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है। आईसीसी की कार्यकारी समिति ने डीआरएस तकनीक को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उपयोग करने के निर्णय पर सहमति जताई है।

मई में आईसीसी की क्रिकेट समिति इसके पूर्ण रूप से इस्तेमाल पर चर्चा करेगी और जून 2017 में इसपर अंतिम निर्णय लिया जाएगा जिसके बाद इसी वर्ष अक्टूबर में इसे लागू किया जाएगा।”

सीईसी ने डीआरएस के उपयोग को लेकर एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है जिसके अनुसार पहली बार ट्वंटी 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी पहली बार इस प्रणाली का उपयोग किया जाएगा।

वर्ष 2018 में वेस्टइंडीज में होने वाले महिला ट्वंटी 20 विश्वकप में भी पहली बार इस तकनीक का उपयोग होगा। यह इस तकनीक के साथ आईसीसी का इस प्रारूप में पहला टूर्नामेंट होगा। वहीं कई सदस्य देशों के बोर्डों ने भी ट्वंटी 20 अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय सीरीज में डीआरएस के उपयोग को लेकर आईसीसी से अपील की है।

गत माह इंग्लैंड के खिलाफ भारत में तीन ट्वंटी 20 मैचों की सीरीज में भी इस मुद्दे पर चर्चा की गयी थी। नागपुर में जो रूट के पगबाधा निर्णय को लेकर दूसरे मैच के बाद इंग्लैंड ने आईसीसी मैच रेफरी से इस बारे में लिखित शिकायत की थी। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने इस दौरान डीआरएस नहीं होने का हवाला दिया था।
सीईसी ने सदस्य बोर्डों के साथ ट्वंटी 20 द्विपक्षीय सीरीज में डीआरएस के उपयोग को लेकर भी बैठक में चर्चा की। हालांकि अभी तक विश्व ट्वंटी 20 के बाद इस प्रारूप में डीआरएस के उपयोग को लेकर कोई विस्तृत चर्चा नहीं हुई है। इस बारे में मई में ही अंतिम निर्णय होने की उम्मीद है। आईसीसी ने साथ ही बताया कि जून में चैंपियंस ट्राफी में भी डीआरएस का उपयोग किया जाएगा। 


- अलकनंदा सिंह


 



मंगलवार, 31 जनवरी 2017

कविता से राग तक- वसंत ही वसंत

सुबह उठने के साथ ही एक नई खुश्‍बू तैर जाती है पूरे वातावरण  में, ऋतुराज वसंत अपने आगमन की सूचना देता है, कल एक  फरवरी को माघ महीने की शुक्‍ल पंचमी अर्थात् वसंत पंचमी  है-वसंत के प्रारंभ का दिन, वाग्‍देवी सरस्‍वती की आराधना का  दिन।
बचपन में पढ़ी कवि सोहनलाल द्विवेदी की रचना ''आया वसंत  आया वसंत'', याद आ रही है जिसे स्‍कूल में सुना सुनाकर ना  जाने कितने ईनाम हासिल किए थे।

कविता यूं है-
आया वसंत आया वसंत
छाई जग में शोभा अनंत।

सरसों खेतों में उठी फूल
बौरें आमों में उठीं झूल
बेलों में फूले नये फूल

पल में पतझड़ का हुआ अंत
आया वसंत आया वसंत।

लेकर सुगंध बह रहा पवन
हरियाली छाई है बन बन,
सुंदर लगता है घर आँगन

है आज मधुर सब दिग दिगंत
आया वसंत आया वसंत।

भौरे गाते हैं नया गान,
कोकिला छेड़ती कुहू तान
हैं सब जीवों के सुखी प्राण,

इस सुख का हो अब नही अंत
घर-घर में छाये नित वसंत।

दादी, नानी और मां से सुनीं कई पौराणिक कथाओं में कामदेव का  पुत्र कहा गया है वसंत को, कामना- सौंदर्य-प्रसन्‍नता का उदाहरण,  कवियों ने वसंत ऋतु का वर्णन कुछ यूं किया है कि रूप व सौंदर्य  के देवता कामदेव के घर पुत्रोत्पत्ति का समाचार पाते ही प्रकृति  झूम उठती है। पेड़ उसके लिए नए पत्‍तों का पालना डाल कर  झुलाते हैं, वस्त्र की जगह फूल श्रंगार होता है, पवन झूलना  झुलाती है और कोयल उसे गीत सुनाकर बहलाती है।
अब इन कथाओं को याद करती हूं तो समझ में आता है कि उक्‍त  विवरण एक रूपक की तरह इस्‍तेमाल किया गया है परंतु इन  श्रुतियों के आधार पर ये कहा जा सकता है कि ऋतुराज की  मादकता ही इस रूपक को प्रयोग करने पर बाध्‍य कर देती रही  होगी।
ये ऋतुराज का ही प्रभाव है कि भारतीय संगीत, साहित्य और  कला में इसे अलग व महत्वपूर्ण स्थान दिया गया और एक  विशेष ''राग वसंत'' की रचना हुई। वसंत पंचमी से ही होली का  आरंभ हो जाता है इसलिए आरोह में पाँच तथा अवरोह में सात  स्वरों से सजे इस राग के तहत होलियां बहुत गाई जाती हैं। पहले  संगीत प्रथा थी कि इसे रात के अंतिम प्रहर में गाया जाना चाहिए  किंतु आजकल ये कोई बंदिश नहीं रही सो यह दिन या रात में  किसी समय भी गाया बजाया जा सकता है। यूं तो रागमाला में  इसे राग हिंडोल का पुत्र माना गया है और यह पूर्वी थाट का राग  है। शास्त्रों की बात करें तो राग वसंत हिंडोल इससे काफी मिलता  जुलता है।

क्‍लासिकल म्‍यूजिक के छात्र बता सकते हैं कि इसका अध्‍ययन  करते समय एक दोहा गुरू जी अक्‍सर रटाते रहे हैं-

"दो मध्यम कोमल ऋषभ चढ़त न पंचम कीन्ह।
स-म वादी संवादी ते, यह बसंत कह दीन्ह॥'

वसंत के इस मनभावन मौसम की कविता से राग तक फैली ना  जाने कितनी यादें हैं जो बचपन में घर- स्‍कूल और युवा होने पर  कॉलेज से चलकर दौड़ती हुई आ रही हैं और आज फिर मेरे मन  को झंकृत कर रही हैं।

वसंत के बहाने होली की दस्‍तक होते ही हम ब्रजवासी तो होली  की सुगबुगाहट से ही वासंती हुए जाते हैं। अब मंदिरों तक सिमटे  धमार ताल में गाए जाने वाले होली पद गायन का आनंद लेने की  बारी है। चलिए मन को ''वृंदावन'' करते हैं और सभी को वासंती  मौसम की धनक, धमक और धसक का परिचय कराते हैं।
कल से ही होली का त्योहार शुरू होने के कारण पहली बार गुलाल  उड़ाया जाएगा और फाग और धमार का गाना प्रारंभ हो जाएगा।
- अलकनंदा सिंह

रविवार, 22 जनवरी 2017

JLF से आया संस्‍कृत को बचाने वाले "हनुमानों" के लिए शुभ संदेश


कल जयपुर लिटरेचर फेस्‍टीवल के तीसरे दिन शनिवार को भाषाओं की जननी संस्‍कृत को लेकर भी सेशन '' द प्‍लेजर एंड परफेक्‍शन ऑफ संस्‍कृत'' हुआ , डिस्‍कशन के शीर्षक को लेकर रामचरित मानस की एक चौपाई याद आ रही है----किष्‍किंधा कांड में वर्णित है कि हनुमान को लंका जाकर सिया की खोज के लिए भेजने को जामवंत द्वारा उन्‍हें उनका बल याद दिलाया गया-- 

''कहइ रीछपति सुनु हनुमाना।
का चुप साधि रहेहु बलवाना॥
पवन तनय बल पवन समाना।
बुधि बिबेक बिग्यान निधाना॥

कवन सो काज कठिन जग माहीं।
जो नहिं होइ तात तुम्ह पाहीं॥
राम काज लगि तव अवतारा।
सुनतहिं भयउ पर्बताकारा॥''

यहां तो खालिस अवधी भाषा में जामवंत ने हनुमान जी को उनका बल याद दिलाया और उन्‍हें याद आ भी गया तो फौरन वो पर्बताकार हो भी गए। मगर यहां तो हमें हमारा बल याद दिलाने के लिए अंग्रेजों को आगे आना पड़ रहा है।

जो संस्‍कृत देववाणी के रूप में हमारे सभी वेदों-शास्‍त्रों और पुराणों की भाषा रही आज उसी पर परिचर्चा करने के लिए हमें अंग्रेजी शीर्षक का सहारा लेना पड़ रहा है। हमें हमारी ही जननी से परिचय कोई थर्ड पार्टी कराए, यह लज्‍जाजनक तो है ना। संस्‍कृत का यह बद-हाल आजादी के बाद से अब तक रही कमजोर राजनैतिक इच्‍छाशक्‍ति और तथाकथित गैर मुल्‍कों से आयातित राजनैतिक विचारधाराओं को (कभी जबरन तो कभी अत्‍याधुनिक कहलाए जाने के लालच में) अपनाए जाने की वजह से भी हुआ।
चलो देर आयद दुरुस्‍त आयद, यदि आज भी किसी शीर्षक अंग्रेजी में ना होता तो जयपुर तो छोड़िए किसी भी लिटरेचर फेस्‍टीवल में संस्‍कृत पढ़ना का किसी ''पोंगापंथी'' की भेंट चढ़ चुका होता। ''एज ए रिजल्‍ट'' हमें हमारी जननी भाषा के  सुनहरे शब्‍द फिर से अस्‍तित्‍व में आते दिख रहे हैं।

सराहनीय हैं ये प्रयास भी
कुछ दिन पहले एक वीडियो देखा जिसमें प्रारंभिक शिक्षा प्राप्‍त कर रहे बच्‍चों को वेदमंत्रों का अध्‍ययन संगीतमय वातावरण में कराया जा रहा है। ये सिर्फ संगीतमय बनाकर ही नहीं बल्‍कि प्रत्‍येक श्‍लोक में मौजूद शब्‍दों का एक निश्‍चित साइन होता है जो शब्‍द को खास ध्‍वनि के साथ मिलाकर धुन की रचना करता है और बच्‍चे इसी धुन पर गा गा कर सभी श्‍लोकों को बड़ी आसानी से याद भी कर लेते हैं।
बचपन में आपने भी सुना-देखा या फिर पढ़ा भी होगा कि संस्‍कृत के रूप-वचन किस तरह याद कराए  जाते थे।
व्‍याकरण के आधार क्रियाओं को भी लगभग धुन में याद कराया जाता था और कक्षा में सुना भी जाता था- ''कर्ता ने कर्म को करण से संप्रदान के लिए.....'' अब याद आया कि स्‍कूल में शास्‍त्री जी कैसे याद कराते थे। 

बहरहाल उक्‍त वीडियो के बारे में पता करते करते एक और ठिया पता चला और वह है दक्षिण भारत कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के मट्टूर गांव, जिसे लोग संस्‍कृत गांव के नाम से भी पुकारते हैं। इस गांव की आबादी का संस्कृत बोलना तो आश्चर्यजनक है ही इसके अलावा भी यहां कि एक खासियत और है यहां हर घर में एक इंजीनियर है। ये सौ फीसदी सच है जो इस गांव को सबसे अलग और आश्चर्यजनक बनाता है।
तुंगा नदी के किनारे बसे इस छोटे से गांव के लोग आम जीवन में संस्कृत का प्रयोग नहीं करते लेकिन इच्छुक व्यक्ति को संस्कृत सिखाने के लिये हमेशा तत्पर रहते हैं।

संस्कृत सीखने से गणित और तर्कशास्त्र का ज्ञान बढ़ता है और दोनों विषय बड़ी आसानी से समझ आ जाते हैं। यही कारण है कि इस गांव के युवाओं का रुझान धीरे-धीरे आईटी इंजीनियर की ओर हो गया और आज यहां घर-घर में इंजीनियर है।

पोंगापंथी की भाषा बताई जाने वाली संस्‍कृत में जप और वेदों के ज्ञान से स्मरण शक्ति बढ़ती है और ध्यान लगाने में मदद मिलती है। गांव के कई युवा एमबीबीएस या इंजीनियरिंग के लिए विदेश भी जाते हैं।

क्‍यों है संस्‍कृत अद्भुत
संस्‍कृत में आकृति और ध्वनि का आपस में संबंध होता है। उदाहरण के लिए अंग्रेजी में अगर आप ‘son’ या ‘sun’ का उच्चारण करें, तो ये दोनों एक जैसे सुनाई देंगे, बस वर्तनी में ये अलग हैं। आप जो लिखते हैं, वह मानदंड नहीं है, मानदंड तो वह ''ध्वनि'' है क्योंकि आधुनिक विज्ञान यह साबित कर चुका है कि पूरा अस्तित्व ऊर्जा की गूंज है।
जहां कहीं भी कंपन है, वहां ध्वनि है, हमारा पूरा अस्तित्व ध्वनि ऊर्जा से जुड़ा है इसीलिए एक खास ध्वनि एक खास आकृति के साथ जुड़ती है तो यही ध्वनि उस आकृति के लिए नाम बन जाती है। अब ध्वनि और आकृति आपस में जुड़ गईं। इसमें ध्वनि का उच्चारण करते हुए आकृति की ही चर्चा होती ही है। अर्थात् न केवल मनोवैज्ञानिक रूप से बल्कि अस्तित्वगत रूप से भी आप आकृति को ध्वनि से जोड़ रहे हैं। अगर ध्वनि पर आपको महारत हासिल है, तो आकृति पर भी आपको महारत हासिल होगी। तो संस्कृत भाषा हमारे अस्तित्व की रूपरेखा है। जो कुछ भी आकृति में है, हमने उसे ध्वनि में परिवर्तित कर दिंया।
आजकल इस मामले में बहुत ज्यादा विकृति आ गई है। यह एक चुनौती है कि मौजूदा दौर में इस भाषा को संरक्षित कैसे रखा जाए। इसकी वजह यह है कि इसके लिए जरूरी ज्ञान, समझ और जागरूकता की काफी कमी है।
यही वजह है कि जब लोगों को संस्कृत भाषा पढ़ाई जाती है, तो उसे रटाया जाता है। लोग शब्दों का बार बार उच्चारण करते हैं। इससे कोई अंतर नहीं पड़ता कि उन्हें इसका मतलब समझ आता है या नहीं, लेकिन ध्वनि महत्वपूर्ण है, अर्थ नहीं।
अर्थ तो आपके दिमाग में बनते हैं। यह ध्वनि और आकृति ही हैं जो आपस में जुड़ रही हैं। आप जोड़ रहे हैं या नहीं, सवाल यही है।
तो संस्कृत भाषा इस तरह से बनी, इसीलिए इसका महत्व है और इसलिए यह तमिल को छोडक़र लगभग सभी भारतीय और यूरोपीय भाषाओं की जननी है। तमिल संस्कृत से नहीं आती। यह स्वतंत्र तौर से विकसित हुई है। आमतौर पर ऐसा भी माना जाता है कि तमिल संस्कृत से भी प्राचीन भाषा है। बाकी सभी भारतीय भाषाओं और लगभग सभी यूरोपीय भाषाओं की उत्पत्ति संस्कृत से ही हुई है।

कुल मिला कर बात इतनी सी है कि लिटरेचर फेस्‍टीवल में परिचर्चा में शामिल एसपी भट्ट, सुधा गोपालकृष्‍णन और संस्‍कृत के विदेश विद्वान जिम मेलिन्‍सन का धन्‍यवाद देना चाहिए कि उन्‍होंने हमारी जननी भाषा के लिए ये प्रयास किए। 1000 साल से भी ज्‍यादा समय से संस्‍कृत को सिर्फ ब्राह्मणों की भाषा के तौर प्रचारित कर करके इसे सीमाओं में बांध दिया गया और इसके अध्‍ययनकर्ताओं को पोंगापंथी कह कर सोच के आधार पर ''पिछड़ा'' वर्ग में डाल दिया गया।
बावजूद इसके दक्षिण भारत कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के मट्टूर गांव के निवासी हों या लिटरेचर फेस्‍टीवल में शामिल होने आए संस्‍कृत के राष्‍ट्रीय व अंतर्राष्‍ट्रीय विद्वान, सभी ने जामवंत की भांति आम भारतीय भाषा को फिर उसी ऊंचाई पर ले जाने वाले ''हनुमानों'' को उनका बल याद  दिलाया है। यह एक शुभ संकेत है और शुभ ये भी है कि पहली बार कहा गया है कि इसमें सरकार और खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संस्‍कृत के महिमामयी प्रतिष्‍ठापन में भाषाविदों का सहयोग करें।

- अलकनंदा सिंह

सोमवार, 16 जनवरी 2017

अपभ्रंशित रूप में डरा रहे हैं मथुरा के चतुर्वेदी परिवारों के संस्‍कार

मानवीय व्‍यवहार की जटिलता पर बड़े-बड़े शोध करने वाले मनोवैज्ञानिकों के लिए एक सरल साधन (माध्‍यम)  हो सकते हैं हमारे लोक जीवन के रीति रिवाज और संस्‍कार।
लोक जीवन में बच्‍चे के जन्‍म से लेकर वृद्धावस्‍था तक इतने कायदे-कानून बिखरे पड़े हैं कि हर एक का जस का तस पालन कर लेना अनेक सीख दे जाता है।
साथ  ही इन्‍हीं परंपराओं और रीतियों-रिवाजों का स्‍याह पहलू भी है ,  वि  यह  है कि ये तकरीबन सब की सब अब अपने अपभ्रंश रूप में हमारे जीवन में मर्यादा व अनुकूलन कम,बल्‍कि  खीझ अधिक लाने लगी हैं।

वैज्ञानिक रूप से भी सिद्ध अच्‍छी रीति को भी अपभ्रंशित रूप दुष्‍परिणाम देने लगे हैं। समृद्ध और प्रगतिवादी सोच रखने वाला मथुरा का चतुर्वेद समाज ऐसी ही कुछ कुरीतियों के चंगुल में फंसता जा रहा है और ऐसी कुरीतियों को बढ़ाने में महिलाओं का बड़ा हाथ है। इस समाज में आज भी दहेजरहित विवाह होते हैं, आज भी लड़की अपनी पसंद नापसंदगी को जाहिर कर सकती है। आज भी छेड़खानी, चोरी , छीनाझपटी, हत्‍या या ऐसे कोई भी अपराध चौबियापाड़ा में ना के बराबर होते हैं। संकरी गलियां आज भी सुरक्षा की दृष्‍टि से अभेद्य मानी जाती हैं। आज भी पूरा समाज आपसी झगड़े झंझट मिलबांटकर सुलझाा लेता है। ऐसे समाज में यदि कुरीतियां सिर उठाने लगें तो समाज की आगामी दशा का  अंदाजा लगाया जा सकता है।

चूं कि मथुरा के चतुर्वेदी परिवार में मेरा ससुराल है, तो एक कुटुंबीजन की मृत्‍यु के बाद पिछले 13  दिनों से रीति-रिवाजों और संस्‍कारों का जो नाटकीय रूप यहां देखने को मिला, उसने सनातन धर्म में जीवन की मर्यादाओं का महत्‍व बताने वाली सारी विधियों-सारे नियमों की जिस तरह धज्‍जियां बिखेरीं, वह बताती हैं कि कुछ भी शाश्‍वत नहीं। ना ही कोई धर्म और ना उसकी मर्यादाएं। हम ही धर्म बनाते हैं और हम ही उसे ज़मींदोज भी करते  जाते  हैं, अपने कृत्‍यों से ।
इन 13 दिनों में मानवीय व्‍यवहार की वीभत्‍सता अपने चरम पर देखने को मिली।रिश्‍तों का खोखलापन , आधा अधूरा अपनापन के साथ  कुछ रीतियां तो ऐसी देखीं कि मैं स्‍वयं को लिखने से रोक ना सकी।

कृष्‍ण के सखा रूप में प्रसिद्ध ''मथुरा के चतुर्वेदी'' स्‍वयं को ब्राह्मणों में ही सर्वोच्‍च 'मानते' हैं और यमुनापुत्र कहे जाते हैं। चारों वेदों के ज्ञाता माने जाते हैं और ये अधिकांशत: सत्‍य भी है। माथुर-चतुर्वेद समाज में जो अच्‍छी रीतियां हैं जैसे कि  महिलाओं को पुरुषों से अधिक अधिकार मिले हुए हैं। महिलायें ही रिश्‍ते कराने से लेकर शादी-ब्‍याह तक में सारी जिम्‍मेदारियों का वहन करती हैं। महिला का मायका पक्ष अन्‍य जाति व समाजों से इतर अपने पूरे अधिकार व दखल रखता है, यहां वह दोयम नहीं है।

पुरुषों में आज भी सनातन संस्‍कार पूरी तरह विद्यमान हैं, जिनमें एक है ''उपनयन संस्‍कार'' जिसका यथारूप में नई पीढ़ी द्वारा भी पूरी उम्रभर निभाया जाना, बेशक आज के भौतिकतावादी युग में आश्‍चर्य से कम नहीं वो भी तब जबकि आज नई पीढ़ी दुनिया के हर कोने में अपनी उपस्‍थिति दर्ज करा रही है। मगर  बात यहां भी वही है कि संतुलन गड़बड़ा गया है, महिलाओं को जो अधिकार मिले वह उनका दुरुपयोग करने लगीं। रीतियों  को निभाने में जो वैज्ञानिक तत्‍व मौजूद था ,वह अपने विकृत रूप में सामने आ रहा है।

इसी दुरुपयोग की बानगी है भोजन का अपव्‍यय। पिता की मृत्‍यु के बाद बेटे द्वारा दायित्‍व  निभाने के क्रम में सूतक के दौरान उसके लिए प्रतिदिन रसोई से जो भोजन निकाला जाता है, वह आज के  समय में 5 लोगों का भोजन हो सकता है। बेटे के खाने के बाद बचा हुआ भोजन यूं ही आवारा जानवरों, बंदरों व कुत्‍तों के लिए डाल दिया जाता है जिसे जानवरों द्वारा पूरी गली (अमूमन सारा समाज आज भी मथुरा के अंदरूनी क्षेत्र के पुश्‍तैनी घरों में निवास करता है) में बिखेर दिया जाता है, इस रिवाज को बदलने के फिलहाल दूर-दूर तक कोई आसार दिखाई नहीं देते। 13 दिन के बाद अर्थात् तेरहवीं हो जाने के बाद भी ये सिलसिला पूरे एक वर्ष तक चलता है, बस भोजन ग्रहणकर्ता बदल जाता है, वह कोई  ब्राह्मण या कोई बहन-बेटी-बुआ-भांजी या भांजा होता है मगर भोजन का दुरुपयोग जस का तस होता रहता है। ऐसे में जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवार और भी विपन्‍न होता जाता है। शायद इसीलिए पंजाबियों से ली गई एक कहावत चतुर्वेदी पुरुषों ने अपनाई भी है ”जिवते बात ना पुछ्छियां और मरे धड़धड़ पिट्टियां।  अर्थात् इस पूरे कर्मकांड में जो गरीब है उसका तो मरना हो जाता है ना।

सूतक की अवधि में साबुन, शैम्‍पू, तेल आदि प्रसाधन का प्रयोग वर्जित है, चाहे गंदगी से युक्‍त भोजन-कपड़े  कितना भी संक्रमित हो जाएं। तेरहवीं के संस्‍कार के बहाने मुझे जो मानवीय व्‍यवहार के कटु-किस्‍से सुनने को मिले उनका ज़िक्र फिर कभी करूंगी…कैसे…किस रूप में…यह अभी नहीं पता मगर करती रहूंगी ताकि एक संभ्रांत समाज अपने भीतर पल रही बुराइयों को दूर कर आत्‍मावलोकन तो कर सके।
संस्‍कारों को अपने हिसाब से चलाने की ”रीति” चतुर्वेदी महिलाओं की तमाम ''अच्‍छाइयों'' पर भारी पड़  रही है। डर है कि कहीं जेनेटिकली यानि विरासतों में मिली अच्‍छाइयां पूरे समाज के सुसंस्‍कारों को विपरीत दिशा में ना मोड़ दें और अपभ्रंशित समाज अपनी अनमोल विरासतों  को भूलने के लिए अभिशप्‍त ना हो जाए।
– सुमित्रा सिंह चतुर्वेदी

शनिवार, 31 दिसंबर 2016

साल 2016: कुछ खूबसूरत pictures और कुछ कहे-अनकहे शब्‍द

सबसे पहले एक quote :
Alireza Asghari says “Camera is the third eye and Scond Heart of A Real Photographer ”
कुछ तस्‍वीरों ने मुझे इस तरह अपनी बात लिखने को बाध्‍य किया।
शुरुआत करती हूं कोलाज नं. 1 से।
27 दिसम्‍बर को गुजरी मिर्ज़ा ग़ालिब की एक और सालगिरह से- हर सालगिरह के खत्‍म होने पर उसमें लगने वाली गिरह (गांठ) और बढ़ जाती हैं, हर साल की तरह इस साल भी 1797 को जन्‍मे मिर्ज़ा की याद उनके चाहने वालों ने एक और गिरह लगाकर मनाई। इस  अवसर पर उनकी एक रियल पिक्‍चर दिखाई दी जो गालिब के दोस्‍त बाबू शिव नारायण की परपोती श्रीमति संतोष माथुर के हवाले से सामने आई।
मिर्जा साहब के ही साथ संलग्‍न दूसरी पिक्‍चर है केरल के वुडवर्क की जिसमें लगभग भुलाई जा चुकी केरल की ऐतिहासिक काष्ठ कला को कलाकार ने कुछ म्‍यूरल्स बनाकर फिर से जीवंत बनाने के लिए बहुत ही अद्भुत प्रयास किया है।



PM modi picकोलाज नं. 2 में पहली पिक्‍चर है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिसमें वे दिव्‍यांग युवक की व्‍हीलचेयर को अपने हाथों से आगे बढ़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं, भारत में किसी राजनेता का यह प्रयास जनता में भरोसा जगाने वाला है कि राजनीति इतनी भी बुरी नहीं जितनी हमें दिखाई गई … देश बदल रहा है, सचमुच।
इन्‍हीं के साथ संलग्‍न हैं चार और पिक्‍चर्स जो पाकिस्‍तान के गुजरांवाला में स्‍थित महाराजा रणजीत सिंह की हवेली की हैं , जिन्‍हें हाल ही में पाकिस्‍तान की सरकार ने गिराने का आदेश दिया है। भारत के लिए भी महत्‍वपूर्ण इस धरोहर को इस तरह ज़मींदोज़ किए जाने की खबर सचमुच हम सबके लिए दुखद है। अपने इतिहास को दफनाने का पाप हमें विरासतों से दूर ले जाएगा। एक ओर हम अपने इतिहास को ज़मीन के नीचे से खोज रहे हैं और दूसरी ओर विरासतों को ज़मींदोज़ करना, कैसी विडंबनाओं में जी रहे हैं हम।
इसी कोलाज में नीचे महाराष्‍ट्र के तदोबा टाइगर रिजर्व की एक पिक्‍चर है जहां से गुड न्‍यूज़ आ रही है कि वहां टाइगर की संख्‍या बढ़ रही है।
साथ में लगी पिक्‍चर है उत्‍तराखंड के मसूरी में कभी पाए जाने वाले पक्षी अद्भुत पक्षी माउंटेन क्‍वेल की, जो इस बार भी दिखाई नहीं दिया मगर इसे देखने का क्रेज ऐसा कि लगातार 140 से इसे देखने के लिए पक्षी प्रेमी  ‘राजपुर नेचर फेस्टिवल-2016’ के तहत मसूरी पहुंचते हैं।  पक्षी प्रेमियों को इस बार भी हिमालयन माउंटेन क्वेल (पहाड़ी बटेर) नहीं दिखाई दिया। इसे आज से 140 साल पहले मसूरी के झाड़ीपानी और सुवाखोली में देखा गया था। 140 साल से लगातार इस पक्षी की तलाश में पक्षी प्रेमी हर साल मसूरी का रुख करते हैं, लेकिन लंबे वक्त से उनकी उम्मीदों को धक्का लग रहा है मगर दीवानगी इनकी अब भी बनी हुई है।



auto-naqab-picकोलाज नं. 3 हालांकि इसमें सिर्फ दो पिक्‍चर हैं जो सामाजिक दशा और सोच में पनप रही अपना मत दूसरों पर थोपने की प्रवृत्‍ति की सूचक हैं । इन ‘ऑटोज’ को देखिए जो कथित जेहादियों का पब्‍लिसिटी टारगेट बने हुए हैं, प्रगति के इस समय में देश की मुस्‍लिम महिलाओं को बुरके में रखने के लिए एक ऐसा अभियान चलाए हुए हैं जिसे भयभीत करने वाला कहा जा सकता है और जो कट्टरवाद की ओर तेजी से बढ़ रहा है। तीन  तलाक  जैसे  मुद्दों  से  ध्‍यान हटाने के  लिए नकाब  में  रहने  के  आदेश महिलाओं  को उस बूढ़ी सदी में भेजने वाले हैं , जहां सिर्फ जहालत रहा करती थी।


कोलाज नं. 4  में वो बच्‍चे शामिल हैं जो हमारे देश- दुनिया के विकसित होते जाने पर प्रश्नचिन्‍ह लगाते हैं कि हमारे दावे उनकी मासूमियत के सामने कहीं नहीं टिकते।
kids-pic-for-new-yearफिर भी जहां कश्‍मीर के भयभीत करने वाले दृश्‍य हमें बचपन को बचाने के लिए सोचने पर विवश करते हैं वहीं सूडान से ली गई अंतर्राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार प्राप्‍त भुखमरी की पिक्‍चर जिसमें एक भूख से मरते हुए बच्‍चे को यानि ”अपने भोजन” को गिद्ध देख रहा है। इसी के साथ दो बच्‍चियों का प्रेम और बड़ी बहन द्वारा छोटी की सुरक्षा, वह भी अभावों के बीच शेयरिंग का अच्‍छा उदाहरण नहीं है बल्‍कि यह भी बताता है कि बेटियां हमेशा ही अपने भीतर इन गुणों को रखती हैं ।
नीचे एक बच्‍ची स्‍वच्‍छ भारत अभियान में अपना योगदान दे रही है।
पूरी दुनिया में भुखमरी, गरीबी, बेजारी से सबसे ज्‍यादा बच्‍चे प्रभावित हुए हैं। इसी बीच लद्दाख की दो पिक्‍चर्स कठिन वक्‍त में शिक्षा, जीवन  और बचपन दोनों की जद्दोजहद को दिखाती हैं, आप भी देखिए….इन्‍हें।

इसी कोलाज के दाहिने तरफ मशहूर शायर वसीम बरेलवी का अपने दस्‍तखत के साथ एक शेर है-
” वह चहता है कि दामन ज़रा बचा भी रहे।
दियों की लौ से मगर खेलने की छूट भी हो।।”
यूं तो इन जैसी अनगिनत पिक्‍चर्स हैं जो अपनी दास्‍तां सुनाने के लिए हमारे किसी शब्‍द की मोहताज नहीं , फिर भी अपना पूरा काम कर जाती हैं।

और अंत में इन पिक्‍चर्स को जो वजूद में लाए और हमें इनसे रूबरू कराया, उनके लिए बस इतना ही कहा जा सकता है कि-
Photography is a love affair with life because emotional content is an image’s most important element, regardless of the photographic technique. images retain their strength and impact over the years, regardless of the number of times they are viewed.

- सभी पिक्‍चर्स साभार ली गई  हैं ।

– अलकनंदा सिंह

बुधवार, 21 दिसंबर 2016

World Short Story Day पर विशेष : कह डालो जो कुछ भीतर छिपा बैठा है

चित्र : साभार गूगल
आज World Short Story Day है और इस अवसर पर हिंदी साहित्य में लघुकथा पर बात ना हो, एेसा हो नहीं सकता। यह एक ऐसी विधा है जिसकी शुरुआत छत्तीसगढ़ के प्रथम पत्रकार और कथाकार माधव राव सप्रे के ''एक टोकरी भर मिट्टी'' से हुई या यूं कहें कि साहित्‍य में ये उसके बाद से ही वजूद में आई।
हिंदी के अन्य सभी विधाओं की तुलना में अधिक लघु आकार होने के कारण यह समकालीन पाठकों के ज्यादा करीब रही है क्‍योंकि इस विधा में सरोकार और कम शब्‍दों दोनों ही एकसाथ समाहित रहे हैं। माधव राव सप्रे के साथ साथ इसे आज की स्थापित ''विधा'' के तौर पर प्रख्‍यात श्रेणी तक पहुंचाने में रमेश बतरा, जगदीश कश्यप, कृष्ण कमलेश, भगीरथ, सतीश दुबे, बलराम अग्रवाल, विक्रम सोनी, सुकेश साहनी, विष्णु प्रभाकर, हरिशंकर परसाई आदि समकालीन लघुकथाकारों का हाथ रहा है। साथ ही कमलेश्वर, राजेन्द्र यादव, बलराम, कमल चोपड़ा, सतीशराज पुष्करणा आदि संपादकों का भी रहा है। इस संबंध में तारिका, अतिरिक्त, समग्र, मिनीयुग, लघु आघात, वर्तमान जनगाथा आदि लघुपत्रिकाओं के संपादकों का योगदान को भी नज़रंदाज नहीं किया जा सकता।

हिन्दी कवि और लेखक बलराम अग्रवाल अपने ब्‍लॉग ''सांचा: लघुकथा वार्ता'' में लिखते हैं पहली हिन्दी लघुकथा के बारे में कि हिन्दी कहानी के विधिवत जन्म लेने से काफी पहले पाश्चात्य विद्वान एडगर एलन पो(1809ई0-1849ई0), ओ0 हेनरी(1862ई0-1910ई0), गाइ द मोपांसा(1850ई0-1893ई0) तथा एन्टन पाब्लोविच चेखव(1860ई0-1904ई0) के माध्यम से कहानी अपने उत्कृष्टतम स्वरूप को प्राप्त कर चुकी थी। भारतीय भाषाओं में बंगला कहानी भी खुली हवा में अपना परचम लहरा चुकी थी।
हिन्दी में परिमार्जित कहानी के रूप में जो रचनाएँ प्रकाश में आई हैं, आमतौर पर सन 1900ई0 के आसपास प्रकाशित हुईं। अलग-अलग कारणों से, पहली हिन्दी कहानी की दौड़ में जो कहानियाँ शामिल हैं, उन्हें उनके प्रकाशन-काल के क्रम में निम्नवत प्रस्तुत किया जा सकता है:-

1 प्रणयिनी परिचय(1887) किशोरीलाल गोस्वामी
2 छली अरब की कथा(1893) संभवत: लोककथा
3 सुभाषित रत्न(1900) माधवराव सप्रे
4 इन्दुमती (1900) किशोरीलाल गोस्वामी
5 मन की चंचलता(1900) माधवप्रसाद मिश्र
6 एक टोकरी भर मिट्टी(1901) माधवराव सप्रे
7 ग्यारह वर्ष का समय(1903) रामचंद्र शुक्ल
8 लड़की की कहानी(1904) माधवप्रसाद मिश्र
9 दुलाई वाली(1907) राजेन्द्र बाला उर्फ बंग महिला
10 राखीबंद भाई(1907) वृंदावन लाल वर्मा
11 ग्राम(1911) जयशंकर प्रसाद
12 सुखमय जीवन(1911) चन्द्रधर शर्मा ‘गुलेरी’
13 रक्षा बंधन(1913) विश्वम्भर नाथ शर्मा ‘कौशिक’
14 उसने कहा था(1915) चन्द्रधर शर्मा ‘गुलेरी’

दो प्रसिद्ध लघुकथाऐं
अंगहीन धनी
एक धनिक के घर उसके बहुत-से प्रतिष्ठित मित्र बैठे थे। नौकर बुलाने को घंटी बजी। मोहना भीतर दौड़ा, पर हँसता हुआ लौटा।
और नौकरों ने पूछा,“क्यों बे, हँसता क्यों है?”
तो उसने जवाब दिया,“भाई, सोलह हट्टे-कट्टे जवान थे। उन सभों से एक बत्ती न बुझे। जब हम गए, तब बुझे।”
अद्भुत संवाद
“ए, जरा हमारा घोड़ा तो पकड़े रहो।”
“यह कूदेगा तो नहीं?”
“कूदेगा! भला कूदेगा क्यों? लो सँभालो।”
“यह काटता है?”
“नहीं काटेगा, लगाम पकड़े रहो।”
“क्या इसे दो आदमी पकड़ते हैं, तब सम्हलता है?”
“नहीं।”
“फिर हमें क्यों तकलीफ देते हैं? आप तो हई हैं।”

Maya Angelou said  that “There is no greater agony than bearing an untold story inside you.”

एक अनकही कहानी की मौजूदगी से बड़ा कोई दर्द नहीं हो सकता।
तो कह डालो जो कुछ भीतर छिपा बैठा है।
- अलकनंदा सिंह

सोमवार, 19 दिसंबर 2016

Police हिरासत: 5 साल में 600 मौतें, लेकिन जिम्‍मेदार कोई नहीं

मानवाधिकार संस्था ह्यूमन राइट्स वॉच की एक रिपोर्ट में ऐसा कहा गया है. 114 पन्ने की यह रिपोर्ट सोमवार को जारी की गई













साल 2010 से 2015 के बीच भारत में Police हिरासत में तकरीबन 600 लोगों की मौत हुई है.
मानवाधिकार संस्था ह्यूमन राइट्स वॉच की एक रिपोर्ट में ऐसा कहा गया है. 114 पन्ने की यह रिपोर्ट सोमवार को जारी की गई.
रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान हिरासत में किसी भी कैदी की मौत के लिए एक भी पुलिस वाले को दोषी करार नहीं दिया गया है.
हिरासत में होने वाली मौत के मामलों में पुलिस अक्सर बीमारी, भागने की कोशिश, खुदकुशी और दुर्घटना को कारण बताती है लेकिन मानवाधिकारों के लिए काम करने वाले समूहों का आरोप है कि इनमें से ज्यादातर मौतें हिरासत में प्रताड़ना की वजह से होती हैं.
हालांकि सरकारी पक्ष इन आरोपों से इंकार करता है. ताज़ा रिपोर्ट में 2009 से 2015 के दरमियां ‘हिरासत में हुई मौत’ के 17 मामलों की ‘गहन पड़ताल’ का दावा किया गया है.
रिपोर्ट के मुताबिक इस सिलसिले में पीड़ित परिवारों के लोगों, गवाहों, कानून के जानकारों और पुलिस अधिकारियों के 70 इंटरव्यू किए गए.
रिपोर्ट कहती है कि इन 17 मामलों में से एक भी केस में पुलिस ने गिरफ्तारी की वाजिब प्रक्रिया का पालन नहीं किया था जिससे संदिग्ध के साथ बदसलूकी होने की संभावना बढ़ गई थी.
मानवाधिकार संस्था के मुताबिक सरकारी आंकड़ों से पता चलता है कि 2015 में पुलिस हिरासत में हुई 97 मौतों में से 67 में पुलिस ने या तो संदिग्ध को 24 घंटे के भीतर मेजिस्ट्रेट के सामने पेश ही नहीं किया या फिर संदिग्ध की गिरफ़्तारी के 24 घंटे के भीतर ही मौत हो गई.