बुधवार, 18 दिसंबर 2019

साहित्य अकादमी द्वारा 23 भाषाओं में वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा

साहित्य अकादमी ने आज 23 भाषाओं में अपने वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। 
सात कविता संग्रह, चार उपन्यास, छह कहानी संग्रह, तीन निबंध संग्रह, एक-एक कथेतर गद्य, आत्मकथा और जीवनी के लिए यह सम्मान दिया जाएगा।


हिंदी में नंदकिशोर आचार्य को उनके कविता-संग्रह ‘छीलते हुए अपने को’ के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। 

शशि थरूर को अंग्रेजी भाषा में कथेतर गद्य ‘एन एरा ऑफ़ डार्कनेस’ के लिए दिया गया है। उर्दू में ‘शाफ़े किदवई’ को जीवनी ‘सवनेह-ए-सर-सैयद- एक बाज़दीद’ के लिए इस सम्मान की घोषणा हुई है।
बाकी भाषाओं में सम्मान पाने वाले साहित्यकार हैं 
असमिया – जय श्री गोस्वामी महंत
बाड्ला – चिन्मय गुहा
बोडो – फुकन चन्द्र
डोगरी – ओम शर्मा
गुजराती- रतिलाल बोरीसागर
कन्नड़ – विजया
कश्मीरी- अब्दुल अहद हाज़िनी
कोंकणी – निलबा खांडेकर
मैथिली – कुमार मनीष
मलयालम- मधुसूदन नायर
मणिपुरी – बेरिल
मराठी- अनुराधा पाटिल
ओड़िया – तरुण कांति
पंजाबी – किरपाल कज़ाक
राजस्थानी- रामस्वरूप किसान
संस्कृत – पेन्ना मधुसूदन
संताली – काली चरण
सिंधी – ईश्वर मूरजाणी
तमिल- धर्मन
तेलुगु – बंदि नारायणा स्वामी
नेपाली भाषा में पुरस्कार अभी घोषित नहीं किया गया है।
साहित्य अकादमी पुरस्कार के रूप में एक उत्कीर्ण ताम्र फलक, शॉल और एक लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। घोषित पुरस्कार 25 फरवरी 2020 को नई दिल्ली में आयोजित विशेष साहित्योत्सव में दिए जाएंगे।

8 टिप्‍पणियां:

  1. उपयोगी समसामयिक जानकारी के लिए आभार।
    सादर

    जवाब देंहटाएं
  2. आपकी इस प्रविष्टि् की चर्चा कल गुरुवार (19-12-2019) को      "इक चाय मिल जाए"   चर्चा - 3554    पर भी होगी।
    --
    सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है।
    --
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
    --
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

    जवाब देंहटाएं
  3. वाह बहुत अच्छीजानकारी अलक जी |

    जवाब देंहटाएं