the catcher in the rye लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
the catcher in the rye लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 22 सितंबर 2013

सेलिंगर की पांच नई किताबों में वेदांता भी

प्रसिद्ध उपन्यास ‘दी कैचर इन दी राई ’ के लेखक जेरोम डेविड सेलिंगर की लिखी अंतिम कहानी यूं तो वर्ष 1965 में प्रकाशित हुई थी लेकिन इसके बाद भी वह वर्ष 2010 में मृत्यु से पहले तक लगातार लिखते ही रहे थे। उनके जीवनी लेखकों का कहना है कि वेदांत पर आधारित पुस्तक के अलावा उनकी लिखी पांच नई पुस्तकें जल्द ही प्रकाशित होने वाली हैं।